• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

July 28th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
मुंह मियां मिट्ठू बन रहे माननीय प्रधानमंत्री मोदी!
मुंह मियां मिट्ठू बन रहे माननीय प्रधानमंत्री मोदी!
Home
News
राजनीति

मुंह मियां मिट्ठू बन रहे माननीय प्रधानमंत्री मोदी!

December 4th, 2019 Shabana Bano Articles, Hindi, News, देश, राजनीति 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

4 दिसंबर 2019, शबाना बानो

प्रधानमंत्री मोदी जी के पर चुनाव का इस कदर रंग चढ़ गया है क्या वह खुद की तारीफ ही करने लगे हैं झारखंड में चल रहे चुनाव में अपनी प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा “जहां कमल नहीं वहां मोदी नहीं “बता दें ,प्रधानमंत्री अभी झारखंड चुनाव यात्रा पर थे उन्होंने खूंटी और जमशेदपुर को सम्बोधित किया. जमशेदपुर की सभा में पीएम मोदी ने अचानक कहा कि मोदी की एक ही पहचान है कमल का फूल और जहां कमल का फूल नहीं है वहां मोदी नहीं है. मोदी का यह कहना था कि लोग इसका अपने अपने तरीके से अर्थ निकालने लगे. इस बार जमशेदपुर की सभा को लेकर लोगों में इस बात की ज़्यादा जिज्ञासा थी कि वे मुख्यमंत्री रघुबर दास की तारीफ में क्या बोलते हैं? यह भी कि इस बार उनको चुनौती दे रहे सरयू राय के बारे में मोदी क्या कुछ कहेंगे? सरयू राय के लिए पिछले विधानसभा चुनाव में वोट मांगते समय मोदी ने उनको ‘मेरे मित्र’ कहकर सम्बोधित किया था. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मोदी का कमल फूल सरयू राय के संदर्भ में था, कि कमल के निशान पर नहीं लड़ने का मतलब नरेंद्र मोदी का विरोध है.


जमशेदपुर की सभा में उमड़ी भीड़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गदगद दिखाई दिए. ये खुशी इस कदर बढ़ गई कि, उन्होंने रघुबर दास की तारीफ भी यह कहकर की कि किस तरह पिछले पांच वर्षों में रघुबर दास और उनकी टीम ने विकास के कई काम किए. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने केवल लूटने का काम किया जिसके कारण इनके कई नेताओं पर आज तक भ्रष्टाचार का मुकदमा चल रहा है.


पीएम मोदी ने इस बात पर कुछ नहीं कहा कि इस बार भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोपियों को टिकट क्यों दिया है? नरेंद्र मोदी के भाषण से साफ था कि झारखंड के चुनाव में बीजेपी विकास और अपने काम से ज्यादा राम मंदिर और आर्टिकल 370 को खत्म करने के नाम पर लोगों से वोट मांग रही है.विपक्षी जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर इनकी सरकार आ गई तो ये फिर झारखंड को लूटने का काम करेंगे और पूरे राज्य में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल होगा.

उन्होंने कहा कि पहले झारखंड के मौसम से ज़्यादा यहां मुख्यमंत्री बदले जाते थे. बीते महाराष्ट्र चुनाव में गठबंधन सरकार से मिली करारी हार के बाद काफी मशक्कत करने लगी है बीजेपी अपनी पार्टी को जिताने के लिए .लेकिन एक ही काम से 10 जगह का वोट लेना ,यह कौन सा नया ट्रेंड हैं।.बता दें बीजेपी शिवसेना के बीच में हो रहे भरत-मिलाप टूट जाने से महाराष्ट्र में नई सरकार शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस की बन गई जिससे बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा एक ही काम का डंका कब तक बजाती रहेगी बीजेपी . देश भी बोल उठा अब तो कुछ नया करिये मोदी जी।
  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article Huawei का नया हंगामा !!!!
Previous article बंद हुआ प्रधानमंत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट!!!!

Shabana Bano

Related Posts

Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

 राजस्थान की राजधानी जयपुर का आयुषी...
Articles

ART AS ACTIVISM

When entertainment becomes a social voice. We usually think of art as something that entertains us. A...
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

बांकीपुर विधानसभा सीट से अभिषेक कुमार...

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Jul 14th 3:50 PM
Articles

JANTAR MANTAR PROTEST (CJP)

Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions