• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

November 14th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
शिखर धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से बाहर!
शिखर धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से बाहर!
Home
sports
क्रिकेट

शिखर धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से बाहर!

November 29th, 2019 kaushlendra raj Shukla Articles, Hindi, sports, क्रिकेट 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

29 नवंबर 2019 कौशलेंद्र राज शुक्ला

ओपनर शिखर धवन वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शिखर के बाएं घुटने में चोट लग गई थी. इसी के चलते उन्हें इस सीरीज से बाहर होना पड़ा. सेलेक्टर्स ने उनकी जगह केरला के संजू सैमसन को टीम में शामिल किया है. हालांकि उम्मीद है कि धवन वनडे सीरीज के लिए वापसी कर लेंगे.

शिखर की हालिया फॉर्म को देखते हुए उनके बाहर होने से टीम पर कुछ ज्यादा असर पड़ने की संभावना नहीं है. KL राहुल टीम में हैं और वह रोहित शर्मा के साथ मिलकर शुरुआत कर सकते हैं. हालांकि शिखर की तरफ से देखें तो यह चोट बेहद गलत वक्त लगी है. इंडियन टीम ऐसे दौर में है, जब विराट कोहली और रोहित शर्मा को छोड़कर किसी की भी जगह पक्की नहीं मानी जा सकती.
हालिया सीरीज के आंकड़े देखें तो वर्ल्ड कप के बाद धवन ने आठ T20I खेले हैं. इनमें उनके नाम 194 रन हैं. धवन ने इस दौरान वेस्ट इंडीज के खिलाफ वेस्ट इंडीज में और साउथ अफ्रीका तथा बांग्लादेश के साथ घर में मैच खेले. कैरेबियन टूर पर उनका स्ट्राइक रेट 96.42, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 135.71 जबकि बांग्लादेश के खिलाफ 107.05 का रहा. वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन सेंचुरी जड़ने के बाद से ही शिखर के लिए परेशानियों का दौर शुरू हो गया था. इसी मैच में उनका अंगूठा टूटा और इसके बाद उनकी लय बिगड़ गई.
इधर सैमसन की बात करें तो उन्हें हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज में खेली इंडियन स्क्वॉड में शामिल किया गया था. हालांकि बाद में बिना एक भी मैच खेले उन्हें बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया था.
25 साल के सैमसन को बाहर करने के बाद फैंस ने काफी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी. सैमसन ने भी टीम से बाहर होने के बाद एक मुस्कुराने वाली इमोजी ट्वीट कर काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • ICC
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article कपिल शर्मा के शो का हुआ प्रमोशन!
Previous article चंद्रयान के बाद एक और कीर्तिमान किया इसरो ने!

kaushlendra raj Shukla

Related Posts

Social Media and Its Impact on Today's Youth Articles
November 12th, 2026

Social Media and Its Impact on Today's Youth

Ramayana: A Timeless Indian Epic Reimagined on the Big Screen Articles
November 11th, 2026

Ramayana: A Timeless Indian Epic Reimagined on the Big Screen

गोवर्धन पूजा: प्रकृति, आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा का पर्व Articles
November 10th, 2026

गोवर्धन पूजा: प्रकृति, आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा का पर्व

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Nov 12th 4:47 PM
Articles

Social Media and Its Impact on Today’s Youth

Nov 11th 2:43 PM
Articles

Ramayana: A Timeless Indian Epic Reimagined on the Big Screen

Nov 10th 4:33 PM
Articles

गोवर्धन पूजा: प्रकृति, आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा का पर्व

Nov 7th 4:28 PM
Articles

दीपोत्सव 2026: रोशनी के साथ खुशियों का उत्सव

Nov 7th 1:48 PM
Articles

Aaj Tak Health Wealth Summit 2026: A Celebration of Health, Fitness and Well-being

Nov 4th 6:30 PM
Articles

The Rise of Gen Z Protests: A Global Revolution

Nov 3rd 5:40 PM
Articles

Jaun Elia: The Poet Who Turned Pain into Poetry

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions