25 नवंबर 2019 कौशलेंद्र राज शुक्ला
महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या हुई है। कांग्रेसी मित्र ऐसा कहते थक नहीं रहे हैं। उनके लिए एक प्यारा सा किस्सा। अतीत के पन्नों से…
1975 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने श्रीमती इंदिरा गांधी को छह साल के लिए चुनाव लड़ने से रोक दिया था। कोर्ट ने इंदिरा गांधी के ख़िलाफ़ ग़लत तरीके से चुनाव जीतने के मामले में फ़ैसला सुनाया था। श्रीमती गांधी को सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए 14 दिनों का वक़्त मिला था।
इंदिरा गांधी ने पद से इस्तीफ़ा देने के बजाय आपातकाल की घोषणा करवा दी और सत्ता की बागडोर सीधे अपने हाथों में ले ली थी। बिना किसी अदालती कार्यवाही के संसद से विपक्षी सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया। एक लाख से ज़्यादा लोगों को जेल में डाल दिया गया था।
इंदिरा गांधी ने ख़ुद को ही क़ानून बना लिया था।




Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.