
शिवरात्रि का त्यौहार शिव और शक्ति का अभिसरण है। दक्षिण भारतीय कैलेंडर के अनुसार माघ महीने के कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि में महाशिवरात्रि मनाया जाता है।
भारत में महाशिवरात्रि रात के समय मनाया जाता है। इस दिन शिवजी के मंदिरों को बहुत ही सुन्दर तरीके से सजाया जाता है। बड़े शहरों में मंदिरों के रास्तो और मंदिरों को सुन्दर रंगीन लाइट से साजते हैं जो रात के समय बहुत जगमगाते हुए सुन्दर नज़र आता है या प्रभा की तैयारी की जाती है।
मंडी का शिवरात्रि मेला महाशिवरात्रि के उत्सव के लिए सबसे मशहूर स्थान है। मंडी के इस शिवरात्रि मेले में दूर-दूर से शिव भक्त आते हैं। यह माना जाता है कि 200 से भी ज्यादा देवी और देवता महाशिवरात्रि पर वहां होते हैं। यह टाउन व्यास नदी के किनारे स्तिथ है।
यह हिमाचल प्रदेश का सबसे पुराना नगर है जहाँ 81 से ज्यादा अलग-अलग देवी देवताओं के मंदिर हैं। कश्मीर शैव में महाशिवरात्रि बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है। शिवरात्रि त्यौहार भगवान शिव और पारवती के विवाह सालगिराह पर मनाया जाता है। शिवरात्रि के 3-4 दिन पहले से ही यह महोत्सव शुरू हो जाता है और शिवरात्रि के दो दिन बाद भी चलता है।
महाशिवरात्रि को बड़े तौर पर मनाने वाले मंदिर महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिल नाडू, मध्य प्रदेश और तेलन्गाना हैं। वैसे तो पुरे भारत में शिवजी की पूजा सभी शहरों में की जाती है परन्तु मध्य भारत में सबसे अधिक शिव भक्त हैं।
उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर शिव जी एक सबसे पवित्र और सम्मानीय धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन यहाँ लाखों श्रद्धालु शिवजी की आराधना और आशीर्वाद पाने के लिए एकत्रित होते हैं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.