28 दिसंबर 2019 कौशलेंद्र राज शुक्ला
देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में ठंड का कहर जारी है। राजस्थान के 5 शहरों में शुक्रवार कोतापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। पंजाब, हरियाणा, बिहार, मप्र समेत कई राज्योंमें शीतलहर चल रही है। दिल्ली में शनिवार सुबह औसत न्यूनतम तापमान 2.4° रहा। वहीं लोधी रोड पर तापमान 1.7° दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में सर्दी की वजह से झरना जम गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगण और दिल्ली समेत उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश मेंशीतलहर बरकरार रहने की संभावना है। वहीं, बिहार और पश्चिमी मध्यप्रदेश में ‘सीवियर कोल्ड डे’ की चेतावनी जारी की गई है। यहां तापमान सामान्य से 5-8° सेल्सियस तक गिर सकता है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम के हिमालय की तराई में आने वाले क्षेत्र, पूर्वी मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा में ‘कोल्ड डे’ के आसार हैं।
राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.4° सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को तापमान 4.2° रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन सर्दी से राहत के आसार नहीं हैं।
भोपाल और इंदौर में शुक्रवार कोकोल्ड डे रहा, वहीं ग्वालियर में सीवियर कोल्ड डे घोषित किया गया। जबलपुर समेत 12 शहरों में शीतलहर चली। ग्वालियर चंबल में विजिबिलिटी जीरो रही। यहां मुख्यमंत्री कमलनाथ का दौरा निरस्त कर दिया गया। टीकमगढ़, रायसेन और रतलाम इलाकों में पाले का असर रहा। खेतों में फसलों पर ओस जम गई। प्रदेश में सबसे सर्द रात टीकमगढ़ में रही। यहां पारा 1.5 डिग्री पर पहुंच गया। पचमढ़ी में तापमान 1.2°दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में लगातार दूसरे दिन पारे में गिरावट जारी रही। न्यूनतम तापमान 5.3°दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 6.3° था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटे मप्र में गलन भरी सर्दी और पाला पड़ सकता है।
जयपुर में सर्दी ने 5 साल और जोधपुर में 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार कान्यूनतम तापमान जयपुर में 3.4° और जोधपुर में 6.4 दर्ज किया गया।शुक्रवार रात फतेहपुर में -4, सीकर में -1.0 के अलावा माउंटआबू, जोबनेर, माउंटआबू और किशनगढ़ रेनवाल में तापमान -1.5°सेल्सियस रहा। फतेहपुर में पिछली तीन रातों से तापमान माइनस में बना हुआ है। जयपुर के पास शाहपुरा के मेड क्षेत्र में पाला पड़ने से टमाटर की 90 फीसदी फसल बर्बाद हो गई। मटर की फसल को भी बड़ा नुकसान हुआ। प्रदेश में बीती रात सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 8.5°रहा।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.