सलमान और संजय दत्त के बीच क्यों नही होती बातचीत, इस बात का पता चल गया है। मेड्रिड में आइफा अवार्ड के दौरान सलमान और संजय के बीच ऐसा क्या हुआ कि इन दोनों की बातचीत बंद हो गयी? संजय दत्त अपने परिवार के साथ यूरोप टूर पर चले गये थे। संजय दत्त और सलमान भले ही कहें की दोनों के बीच कोई विवाद नही है, लेकिन इन दोनों के बीच का झगड़ा अब लोगों तक आ गया है|हाल ही में संजय दत्त के बर्थडे पार्टी में सलमान खान नही गए तभी साफ हो गया की इन दो स्टार्स के बीच बातचीत बंद है|
इस विवाद की शुरुआत का पता तब चला जब संजय दत्त ने अपनी मैनेजर रेशमा शेट्ठी को निकल दिया था| रेशमा शेट्ठी सलमान खान की भी मैनेजर है| इस विवाद और स्पष्ट हो गया, जब मेड्रिड में सलमान और संजय दत्त के बीच तीखी बहस हो गई| सलमान खान उस होटल में गए थे जहाँ मेड्रिड में संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता और बच्चे के साथ ठहरे हुए थे| पहले तो सलमान और संजय के बीच नार्मल बातचीत हुई | फिर धीरे-धीरे बातचीत विवाद में बदल गई|
जिस अंदाज़ से सलमान संजय को समझा रहे थे वो अंदाज़ संजय को पसंद नही आया| संजय को ऐसा लगा की सलमान बेवजह उन्हें ज्ञान दे रहे हैं| ये बहस इतनी बढ़ गयी की संजय मेड्रिड छोड़कर अपनी पत्नी मान्येता और बच्चों के साथ यूरोप टूर पर चले गये।उम्मीद थी की सलमान हर बार की तरह इस बार भी संजय दत्त की बर्थडे पार्टी में ज़रूर आएंगे और नाराज़गी ख़त्म करेंगे, लेकिन ऐसा नही हुआ| संजय ने अपने बर्थडे पाटी के मौके पर मीडिया से कहा के सलमान उनके भाई थे, भाई हैं और हमेशा रहेंगे। सलमान ने भी हाल ही में कहा कि उनके और संजय दत्त के बीच सब ठीक है, उनके बीच कोई विवाद नही हुआ है |
बता दें की सलमान और संजय की झगड़े की वजह रेशमा शेट्टी है। रेशमा ही उनके पीआर और फिल्म के लिए काम कर रही थीं। लेकिन जब संजय दत्त जेल से बाहर आए तब रेशमा ने ऐसा कुछ नही किया। और संजय दत्त को कोई फिल्म नही मिली, जब संजय ने वजह पूछी तब पता चला की रेशमा उनकी फीस बहुत बढ़ा दी है जिसकी वजह से उन्हें कोई भी कास्ट नहीं करना चाह रहा। और तो और संजय के जो पहले से फिल्म प्रोडूसर हैं वह भी अब पीछे हट रहे हैं| ये सब जान कर संजय दत्त ने अपनी मैनेजर रेशमा को काम् से निकाल दिया था| इस पर सलमान, संजय दत्त से नाराज़ हो गये थे , और बातचीत बंद कर दी थी| यही वजह थी दोनों के विवाद का। अब देखना ये है के क्या सलमान और संजय दत्त के बीच फिर से पहले की तरह बात होती है या नही? कब तक इन दोनों के बीच सब ठीक होगा।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.