राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पूरे देश भर में मनाई जा रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन राजघाट पहुंचे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने उन्होंने बताया कि राष्ट्रपिता के सिद्धांतों ने मानव इतिहास की दिशा बदल दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि गांधीजी ने साबित किया कि साहस और सादगी बड़े परिवर्तन के साधन हो सकते हैं। वे सेवा और करुणा की ताकत पर भरोसा करते थे। ये लोगों को मजबूत बनाने का आधार हैं। उन्होंने कहा। गांधी जयंती बापू के अनोखे जीवन को याद करने का दिन है।

गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था । वे अहिंसा और सत्याग्रह के बहुत बड़े पुजारी थे। उनके विचारों ने लाखों भारतीयों को प्रेरित किया। वे ब्रिटिश राज के खिलाफ आजादी की लड़ाई में शामिल हुए।
30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली के गांधी स्मृति में नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। ये घटना आजादी के कुछ महीनों बाद घटी। उनका जीवन और त्याग दुनिया में शांति व मानव सम्मान का प्रतीक है।
सशक्त भारत का निर्माण करके हम सब बापू के सपने को साकार करेंगे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए और उन्होंने कहा कि यह दिन हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों और जीवन मूल्यों के प्रति फिर से समर्पित होने का मौका देता है।

गांधीजी ने दुनिया को शांति, सहनशीलता और सत्य का रास्ता दिखाया। यह संदेश पूरी मानवता के लिए प्रेरणा है। महात्मा गांधी जीवन भर छुआछूत, अज्ञानता, नशे की लत और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ते रहे।
अहिंसा, भाईचारा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दिए बापू: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राजघाट पहुंचे महात्मा गांधी को फूल समर्पित करने उन्होंने बापू को सच्ची श्रद्धांजलि दी और उसके बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा और सद्भाव के सिद्धांतों से भारत को जोड़ने वाले बापू के मूल्य हमें नफरत के विरुद्ध शांति, भाईचारा, सत्य और मानवता का रास्ता अपनाने की सीख देते रहेंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें विनम्र प्रणाम।
Shivam Singh
BJMC 3







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.