देव आनंद के साथ “हरे राम हरे कृष्णा” में अपने बोल्ड किरदार के लिए याद किये जाने वाली अदाकारा ज़ीनत अमान का कहना है की अगर उनके ऊपर बायोपिक बनती है तो उनका किरदार प्रियंका चोप्रा ही निभाए |
जीनत ने अपनी पहली वेब श्रृंखला ‘लव लाइफ एंड स्क्रू अप्स‘ के प्रीमियर पर गुरुवार को कहा, “मैं चाहती हूं कि प्रियंका चोपड़ा मेरी बायोपिक करें | मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छी और प्यारी है | प्रियंका मेरी भूमिका निभाने के लिए उपयुक्त होंगी |”

जीनत ने खुलासा किया कि एक प्रसिद्ध फिल्मकार ने उन पर बायोपिक बनाने के लिए उन्हें संपर्क किया था | उन्होंने कहा,
“एक निर्माता ने मुझे बायोपिक के लिए संपर्क किया था, लेकिन मुझे नहीं पता कि मैं इसके लिए तैयार हूं या नहीं |”
इससे पहले महान गायिका आशा भोसले ने भी कहा था कि प्रियंका एक बहुत अच्छी गायिका भी हैं और अगर उनकी बायोपिक बनती है तो उनका किरदार निभाने के लिएप्रियंका चोपड़ा बिलकुल सही है|

वेब शो के बारे में जीनत ने कहा,
“मैं अपनी असल जिदगी से अलग तरह की भूमिका निभा रही हूं |” ‘लव लाइफ एंड स्क्रू अप्स‘ में डायेंड्रा सोरेस, सोनाली राउत और अन्य सितारे हैं | यह कपिल शर्मा द्वारा निर्देशित है |
जीनत को ‘डॉन‘, ‘यादों की बारात‘ और ‘दोस्ताना‘ जैसी कई फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है |







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.