योगी आदित्यनाथ के मेरठ दौरे के बाद, बसपाईयों ने किया हंगामा

योगी आदित्यनाथ के मेरठ दौरे के बाद, बसपाईयों ने किया हंगामा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  आज मेरठ दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने कहा कि हमारे आने से पहले राज्य में आलू का किसान परेशान था, हमारा लक्ष्य किसान को उचित दाम दिलाना है. योगी ने आगे किसानो को अश्वासन देते हुए कहा कि अगर कहीं से भी किसानों से जुड़ी शिकायत आएगी, तो उसपर कड़ी कार्रवाई कि जाएगी।

योगी आदित्यनाथ ने बेटियों कि सुरक्षा के बारे में कहा कि हमने एंटी रोमियो दल का गठन किया  है , अगर कोई भी व्यक्ति बेटियों के साथ छेड़छाड़ करेगा तो प्रशासन उस पर शख्त कार्यवाही करेगा, और ऐसे दोषियों को किसी भी हालत में बख्सा नहीं जायेगा . साथ ही अवैध बूचड़खाने  के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अवैध बूचड़खानों को बंद कराया है, आगे भी इस पर सख्ती से निपटेंगे।

 गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज स्वच्छता अभियान के तहत मेरठ की शेरगढ़ी बस्ती में भी गए थे . जहाँ पर उनके जाने के बाद बस्ती के लोगों ने जमकर हंगामा किया. गुस्साए लोगों ने शराब की दुकानों में तोड़फोड़ की. साथ ही वहां लगे योगी आदित्यनाथ के पोस्टर भी फाड़ दिए.हंगामा करने वाले बसपाई कार्यकर्ता थे, जिनका कहना था कि शेरगढ़ी बस्ती में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति लगी है. जो भी बस्ती में आता है, बाबा की मूर्ति का माल्यार्पण जरूर  करता है , लेकिन मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ ने ऐसा नहीं किया. गुस्साए लोगों की ये भी शिकायत थी कि बस्ती में मौजूद शराब की दुकानों से लोग काफी परेशान है. लेकिन मुख्यमंत्री जी ने इन शराब की दुकानों पर किसी प्रकार कि  कोई कार्यवाही करने की बात नहीं कही।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में देश भर के विभिन्न शहरों में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में यूपी का हाल काफी बुरा दिखा है . देश के सौ स्वच्छ शहरों में से यूपी के केवल बनारस का ही नाम शामिल था जबकि यूपी का गोंडा शहर सफाई के मामले में सबसे निचले पायदान पर था.

Related Posts

Leave a Reply