आसनसोल:-रामनवमी के दिन से शुरू हुई हिंसा अब तक ख़त्म नहीं हुई है.मंगलवार को कई इलाको में चल रही हिंसा को थामने के लिए कई क्षेत्रों में रह चुके कई पुराने और वरिष्ठ पदाधिकारीयों ला इस्तेमाल किया जा रहा है| बुधवार को तनाव बढ़ने के बाद आसनसोल में उन् पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया जा रहा है ,जिनके नाम इस तरह के हालातो में व्यवस्था को सही और सुनियोजित रूप से सँभालने का अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है| बीते दिनों शव बरामद हुआ था उसकी पहचान आज गुरूवार सुबह तक नहीं हो पायी है| अब इन् छह प्रमुख इलाको में इंटरनेट सेवाएं भी ठप हो चुकी है| इसी बीच करीब 30 लोगो की गिरफ्तारी की खबरें भी आयी है.

डीएम को हिंसा को रोकने और फैलती हुई अफवाहों पर कड़े कदम उठाकर लगाम लगाने के निर्देश भी दिए गए है|यह छह इलाके है आसनसोल नार्थ,आसनसोल साउथ ,हीरापुर,कुल्टी ,जामुड़िया और रानीगंज थाना क्षेत्र जिसमे इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गयी है|

फिलहाल तो स्तिथि नियंत्रण में आ रही है| पुलिस कोलकाता और कई अन्य जिलों के क्षेत्रों में भी मोर्चा संभाल रही है| अब देखना यह होगा की बंगाल के हालत पूरी तरह कब ठीक हो पाते है और वहां के लोग राहत की सांस ले पाते है|







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.