नई दिल्ली: शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन के लिए हर जगह चक्कर लगा रहे है. यहाँ तक कि वो टीवी के कई शो में भी नजर आ चुके हैं. लेकिन हल ही में टीवी के एक शो के सेट पर पहुंची इस सुपर स्टार जोड़ी को एक ऐसे वाकये का सामना करना पड़ा की सब दंग रह गए. स्टार प्लस का पोपुलर शो यह रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में नक्ष और कीर्ति की सगाई में शाहरुख और अनुष्का की एंट्री होने वाली है और यह जोड़ी इस शो के सेट पर रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगी. मीडिया रिपोर्टर के अनुसार जब शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा इस शो के लिए शूटिंग कर रहे थे. तब उनके बॉडीगार्ड्स ने शो के सेट पर एक जंगली तेंदुए को आते देखा था. जैसे ही सेट पर काम कर रहे लोगों को पता चला कि बाहर एक तेंदुआ है तो सभी डर गए.

jab Harry Met Sejal
मीडिया में सूत्रों के हवाले से खबर दी गई है कि जब शाहरुख और अनुष्का सगाई वाले सीन की शूटिंग कर रहे थे तभी शाहरुख के बॉडीगार्ड्स ने एक तेंदुए को आते हुए देखा था, जो एक जानवर को अपने मुंह में दबाए हुए ले जा रहा था.
इससे सेट पर सनसनी फैल गई. यह शूट दोपहर से शुरू होने वाला था लेकिन फिल्म स्टार्स के शेड्यूल के चलते यह रात 2 बजे के करीब खत्म हुआ. बता दें कि मुंबई की गोरेगांव फिल्म सिटी संजय गांधी नेशनल पार्क के अंदर आता है. यहां तेंदुआ और सांप जैसे बहुत से जंगली जानवर पाए जाते हैं. इससे टीवी और फिल्म सेट के साथ एक्टर्स और यूनिट के सदस्य हमेशा खतरे में रहते हैं.
बता दें कि पिछले दिनों सीरियल ‘एक श्रृंगार स्वाभिमान’ के सेट पर एक तेंदुए ने तीन साल के एक बच्चे पर अटैक कर दिया था. वह बच्चा शूटिंग देखने के लिए आया था. जब बच्चे को अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसकी मौत हो गई. इस इलाके में ‘गुलाम’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘नामकरण’, ‘चक्रव्यूह’, ‘एक श्रृंगार स्वाभिमान’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’, ‘उड़ान’, ‘भाग बकुल भाग’ जैसे सीरियलों की शूटिंग फिल्म सिटी में ही होती है.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.