‘सचिन ए बिलियन ड्रीम’ का सिनेमाघरों में वही हाल है जैसे सचिन तेंडुलकर के जीरो पर आउट हो जाने पर स्टेडियम का हो जाया करता था। पहला शो मात्र 10 फीसद ही भर पाया।
सबसे पहली बात तो यह कि ये फिल्म नहीं है। यह एक डाक्यूमेंट्री है जो सचिन के बारे में बात करती है ऊनि ज़िन्दगी के बारे में बताती है। उनके पहली बार बैट थामने से लेकर, उनके बैट टांगने तक के सफर को आप यहां देख सकते हैं। ये बात अलग है कि अधिकतर बातें आपको पहले से ही पता हैं।

लोगों को शायद इस बात का पहले से ही अंदाजा था इसीलिए वे इसे देखने ही नहीं आए। इस फिल्म को जेम्स एर्स्किन ने डायरेक्ट किया है। खूब पैसा कमा रही फिल्मों के बीच बड़ी मुश्किल से इसे सिनेमाघरों में जगह मिल पाई है। कई बड़ी अंग्रेजी फिल्में में चल रही हैं, ऐसे में इसका पैसा कमाना मुश्किल ही लगता है।
पहले दिन अगर इसे तीन करोड़ रुपए भी मिल जाते हैं तो बड़ी बात होगी। इस रफ्तार से भी यह कमाई करेगी तो 20 करोड़ रुपए ही पहले हफ्ते में इसे मिल पाएंगे। वीकेंड 12 करोड़ के करीब रह सकता है।
सचिन तेंडुलकर को जैसी विदाई मिली थी, वैसी इस फिल्म को मिलेगी… शक है। सिनेमाघर मालिक चाहेंगे इसके शो ‘हिंदी मीडियम’ और ‘बाहुबली 2’ को मिल जाएं|







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.