सिंगापुर– ईस्ट सिंगापुर के पास एक वॉरशिप सोमवार को माल से भरे जहाज से टकरा गया। इस हादसें में 5 क्रू मेंबर घायल और 10 लोग लापता हो गए। इस हादसे की जानकारी अमेरिकी नेवी ने दी है। इससे पहले भी 17 जून को नेवी का जहाज टकराया था, जिसमें 7 सैनिकों की मौत हो गई थी।

Destroyer Ship
खबरों के मुताबिक गायब हुए लोगों का पता लगाया जा रहा है, साथ ही हादसे की जांच भी की जा रही है। हादसे के बाद एक रेस्कयू ऑपरेशन चलाया गया जिसमें टग बोट्स, हेलिकॉप्टर, पुलिस कोस्टगार्ड के जहाज और अमेरिकी एयरक्राफ्ट को लगाया गया है। मालवाहक जहाज में टैंकर से तेल और केमिकल्स ले जाए जा रहे थे, जिनका वजन 30 हजार टन से ज्यादा था। सूत्रों के मुताबिक 2013 से लेकर अब तक इस इलाके में 30 जहाजों की टक्कर हो चुकी है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.