अभिनेता विवेक ओबेराय समाजसेवा में विश्वास रखनेवाले सेलिब्रिटी हैं। एसिड हमले की शिकार ललिता को उनकी शादी में विवेक ओबेरॉय ने नया फ्लैट भेंट में दिया ।
सूत्रों का कहना हैं, ” मार्च में एक समारोह में विवेक ललिता से मिलें थे। और तब उन्हें ललिता की समस्याओं के बारे में पता चला। और साथ ही, इस मुलाकात में यह बात भी समझी के, ललिता के पास घर नही हैं। उस वक्त विवेक ने ललिता को अपनी किफायती आवास परियोजना कर्म में घर गिफ्ट करने का वादा किया था।“
“हालही में विवेक सर्बिया में शुटिंग कर रहें थे। वहाँ से विवेक देश वापस आ गयें हैँ। और ललिता को दिया वादा पूरा करने के लिए विवेक उनके शादी में तो शरीक हुए ही, साथ ही, उन्होंने ललिता को नये फ्लैट की चाबी भी भेंट में दीं।“
विवेक कहते हैं, “ललिता अपने जीवन की असली हीरो हैं। उनसे बाकी एसिड अटैक पीडितों को आशा की नयी किरण दिखायी हैं। अपने जीवन को सामान्य तरीके से जीने की राह उसने दिखायी हैं। मैं ललिता और उनके पती को अपने जीवन में खुश रहनें की शुभकामनाएँ देता हुँ। ललिता के पती राहुल उनसे सच्चा प्यार करतें हैं। राहुल मुझे उनकी फिल्मी लव्ह स्टोरी के बारे में बता रहें थे। उन्होंने राँग नंबर डायल किया था। और बाद में दोनों दोस्त बने। अब वह अपने जीवन की नयी शुरूआत कर रहें हैं। ललिता से मैं साहस फाउंडेशन व्दारा आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम में मिला। और उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व के बारे में जाना।“







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.