जयपुर- बीजेपी के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। तिवाड़ी ने यह अभियान जयपुर के अमर जवान ज्योति से शुरु किया। उन्होने वसुंधरा हटाओ राजस्थान बचाओ के नारे के साथ इस अभियान की शुरुआत कि। खबरों के मुताबिक यह अभियान 9 नवंबर तक चलेगा इसके साथ ही वो राजस्थान के 20 जिलों में दौरा भी करेंगे।

Ghanshyam Tiwari
तिवाड़ी ने कहा- इस अभियान की शुरुआत उन्होने प्रदेश की भलाई के लिए की है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि इस अभियान को चलाकर वो पार्टी की असलियत जनता के सामने लाएंगे।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जब प्रदेश के दौरे पर आए थे, तब उनकी शिकायत की गई। साथ ही, यह भी कहा कि मेरे खिलाफ कार्रवाई भी संभव नहीं है, क्योंकि कार्रवाई का कोई आधार नहीं है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.