रायपुर- केंद्र सरकार ने खराब कार्य और भ्रष्टाचार के चलते दो आईएएस अधिकारी को समय पूरा होने से पहले ही रिटायर कर दिया। अजयपाल और बाबू लाल अग्रवाल दोनों प्रमुख सचिव पद पर तैनात थे। अजयपाल सिंह 1986 और बाबू लाल अग्रवाल 1988 बैच के आईएएस अधिकारी थे।

Union Public Service Commisson
बाबूलाल को सीबीआई को रिश्वत देने के आरोप में जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। उनपर आरोप था कि उन्होंने पर्यटन विभाग में मनचाहे ढंग से भर्ती की थी। जिसके पता चलने के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया था, और ढाई महीने बाद वो जमानत पर रिहा हुए थे।
वहीं अजयपाल सिंह के ऊपर करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति का आरोप है। 2008-9 में आयकर विभाग के छापे में उनके ठिकानों से 240 फर्जी बैंक पासबुक मिलीं थीं। पिछले महीने केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने राज्यसभा में जानकारी दी थी कि 133 अधिकारियों के खिलाफ अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्रवाई की जा रही है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.