नई दिल्ली। सीरिया में अमेरिका के हवाई हमले के बाद रूस के तेवर चढ़ गये हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मौजूदा दौर का हिटलर कहा है। साथ ही कहा है कि वह इसे बर्दास्त नहीं करेगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले सात अप्रैल को सीरिया ने बेगुनाह लोगों पर रासायनिक हमला किया था। इसमें 80 लोगों की मौत हो गई जिसमें बच्चे भी शामिल थ। साथ ही एक हजार लोग जख्मी हुए। सीरिया के पूर्वी घोउटा के विद्रोहियों वाले कब्जे के अंतिम शहर डूमा में यह रासायनिक हमला किया था। हुए संदिग्ध रासायनिक हमले में 80 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। 1000 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे।

इसके जवाब में अमेरिका ने फ्रांस और ब्रिटेन के साथ सीरिया पर हवाई हमला किया। इसमें मिसाइलों का प्रयोग किया गया। पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) के अनुसार दमिश्क और होम्स में सौ से भी अधिक मिसाइलों को दागा गया। उधर सीरियाई टेलीविजन के मुताबिक 13 विमानों को मार गिराया गया है।
इस हमले के बाद अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ह हमला मानवता के खिलाफ शैतान के द्वारा की गई कार्रवाई का जवाब है। इसके जवाब में पुतिन ने कहा कि डोनाल्ड मौजूदा दौर के हिटलर हैं और इस कार्रवाई को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

सीरिया में 2011 से ग़़ृह युद्ध छिड़ा हुआ है। इसे दितीय विश्व युद्ध के बाद का विश्व का सबसे बड़ा मानवीय संकट माना जा रहा है। राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों और संघर्ष में चार लोगों से भी अधिक लोग मारे जा चुके हैं। रूस और ईरान पर असद का समर्थन करने औऱ अमेरिका पर विद्रोहियों का समर्थन करने का आरोप है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.