बॉलीवुड मशहूर एक्टर फरहान अख्तर के दमदार एक्शन वाली फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ का ट्रेलर गुरुवार सुबह रिलीज़ किया गया है. फरहान अख्तर इस फिल्म में किशन मोहन गिरोत्रा की भूमिका मे नजर आ रहे हैं.
फिल्म के ट्रेलर को फरहान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए कहा है कि कैदी नं. 1821 आपके मनोरंजन के लिए है.

LUCKNOW CENTRAL
इस फिल्म की कहानी लखनऊ सेन्ट्रल जेल पर आधारित है, जिसमें फरहान एक कैदी की भूमिका में हैं, जो एक भोजपुरी गायक बनना चाहता है. इस फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है इसे हजारों से भी ज्यादा लोग देख चुके है. फिल्म में फरहान के अलावा एक्टर रवि किशन भी भूमिका में है. इस फिल्म मे भोजपुरी गायक मनोज तिवारी भी नजर आ रहे हैं.
इस फिल्म मे फरहान के दमदार डायलॉग्स भी आपको सुनने को मिल रहे हैं. फिल्म को डायरेक्टर रंजीत तिवारी ने डायरेक्ट किया है तो इसका प्रोडक्शन वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और एम्मे एंटरटेनमेंट और मोशन पिक्चर्स ने किया है.फिल्म को डी डे और अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म एयरलिफ्ट के मेकर्स ने बनाया है तो ये देखना दिलचस्प होगा की क्या फिल्म मे फरहान, अक्षय की जगह ले पाएंगे . यह फिल्म 15 सितम्बर को रिलीज़ होगी.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.