नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज राज्यसभा में अपने पहले भाषण में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बीजेपी अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद अमित शाह ने सोमवार को संसद के उच्च सदन में अपने पहले भाषण में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शाह ने यूपीए सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला था और देश पॉलिसी परैलिसिस का शिकार रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पकौड़ा बनाने वाले बयान का जमकर बचाव करते हुए कहा कि पकौड़ा बनाना कोई शर्मनाक बात नहीं है।शाह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोल रहे थे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने पकौड़ा बेचने की तुलना भिखारी से कर दी थी। पकौड़ा को लेकर सोशल मीडिया में भी काफी चर्चा हुई थी। शाह जिस समय अपना भाषण दे रहे थे उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में मौजूद थे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह प्रधानमंत्री के स्वरोजगार की दिशा में उठाये गये कदमों की सराहना करते हुए कहा कि पकौड़े बेचना कोई शर्म की बात नहीं है। हम छोटे स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ऐसी दशा में कांग्रेस का इसकी तुलना भिखारी से करना शर्मनाक है। सच तो यह है कि यह किस तरह की मानसिकता है। अगर को बेरोजगार व्यकित पकौड़ा बनाकर अपनी आजिविका चला रहा है तो निःसंदेह उसकी अगली पीढ़ी आगे बढ़ेगी। कोई उद्योगपति भी बन सकता है। साफ है कि एक चायवाला प्रधानमंत्री बनकर बैठा है।
शाह ने अपने भाषण में राहुल गांधी के उस बयान पर भी निशाना साधा जिसमें उन्होंने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहा था। शाह ने कहा था कि गब्बर तो फिल्म शोले में डकैत था। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह टैक्स डकैती है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कानून के जरिए बना टैक्स क्या डेकैती कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी गरीब के घर के लिए लिया जाता है। यह शहीद की विधवा पेंशन में जाता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कि यह वही हुआ कि लोग टैक्स न दें, यह अच्छी बात नहीं कही जा सकती।
शाह ने अपने भाषण में यूपीए सरकार की खामियां भी गिनाईं। साथ ही मोदी सरकार की तमाम उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने विशेष तौर पर आयुष्मान भारत योजना का भी जिकेर करते हुए कहा कि भविष्य में यह योजना नमो हेल्थकेयर के नाम से जानी जाएगी।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.