नई दिल्ली- बढ़ते क्राइम को देखते हुए तेलंगाना के एक्साइज डिपार्टमेंट ने एक नया नियम बनाया है. इस नियम के अनुसार अगर आपको हैदराबाद में शराब खरीदनी है तो उसके लिए पहले आधार कार्ड दिखाना होगा. इस नियम के बाद वहां के पब में आधार कार्ड दिखाना या कोई भी पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है. यह नियम बनाने के पीछे का उद्देशय देश में क्राइम कम करना है.

पिछले दिनों हैदराबाद में एक 17 वर्षीय छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाली छात्रा की हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद शहर के सभी पब को यह निर्देश दिया गया है कि 21 साल से कम उम्र के ग्राहक को अंदर नहीं आने दें. साथ ही पब में नाबालिगों को शराब परोसने पर रोक लग गई है.
वैसे भी अब सरकार आधार कार्ड को सभी जरुरी योजनाओ से जोड़ने का काम कर रही है.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.