पूर्व बी.एस.एफ. कांस्टेबल तेज बहादुर यादव, जिनके सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने के बाद विवाद खड़ा हो गया था, जिसमे वो निम्न स्तर की गुणवत्ता वाले खाने के बारे में शिकायत कर रहे थे , अब सड़क पर उतरने का फैसला कर लिया है। बीए.एस.एफ. जवान यादव का कहना हैं कि वह अन्ना हजारे से प्रेरित हुए हैं और 14 मई को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन से भ्रष्टाचार से लड़ना चाहते हैं।
मुंबई कांग्रेस द्वारा आयोजित एक समारोह में यादव ने कहा कि वह जवानों को दिए गए राशन में बदलाव लागू करने और जवानों की मौत के जवाब देने के लिए केंद्र सरकार को दो महीने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बी.एस.एफ में भर्ती 80 फीसदी जवान भ्रष्टाचार का पालन करते हैं।
यादव को अप्रैल में उनकी सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया था।उनको अपने वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ झूठा आरोप लगाने का दोषी पाया गया था।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.