कानपुर। सेना के एक कैप्टन पर महिला प्रोफेसर से छेड़खानी का आरोपा लगा है। कैप्टन और हास्टल वार्डन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने शिकायत की थी कि कैप्टन ने शराब पीकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही उसे कार में खींचने की कोशिश की, लेकिन वह बच निकलने में सफल रही। इसके बाद कैप्टन ने महिला का पीछा कर बिठूर स्थित हास्टल पहुच गया। उसके साथ हास्टल का वार्डन भी था। दोनों ने ही महिला के कमरे का दरवाजा पीटने लगे।
खबर के अनुसार कैप्टन सत्य प्रकाश असम राइफल्स में कार्यरत है और डाक्टर है। वह डाक्टरों के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कानपुर आया था। यहीं पर उसकी मुलाकात महिला प्रोफेसर से हुई। महिला खुद भी एक डाक्टर है। कैप्टन और वार्डन अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला प्रोफेसर ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी थी।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.