टाटा मोटर्स के शेयरों में आज (मंगलवार) को कई ट्रेडिंग प्लेटफार्म पर लगभग 40% तक की गिरावट देखने को मिली है। इससे कई निवेशकों को हैरानी हुई है
ये गिरावट क्यों आई

दरअसल टाटा मोटर्स के शेयर डिमर्जर के चलते इसके 2 हिस्से हो गए इसलिए शेयरों में उसी हिसाब अनुपात में एडजस्ट हुआ।
Tata Motors Ltd. के शेयर आज से डिमर्जर के बाद कॉमर्शियल व्हीकल (CV) यूनिट से अलग होकर एडजस्टेड आधार पर ट्रेड कर रहे हैं।सोमवार को हुए स्पेशल प्री-ओपन प्राइस डिस्कवरी सेशन में कंपनी के मौजूदा शेयर की कीमत ₹400 प्रति शेयर तय की गई थी ,

जिसके बाद शेयर में हल्की गिरावट आई अब एनालिस्ट्स ने डिमर्जर के बाद बनी दोनों नई कंपनियों TML Commercial Vehicles Ltd. (TMLCV) और Tata Motors Passenger Vehicles Ltd. (TMPVL) की स्वतंत्र वैल्यू तय की है.
अलग होने से क्या होगा फायदा

टाटा मोटर्स का नाम बदलकर टाटा मोटर्स पैसेंजर वीकल्स लिमिटेड (TMPV) कर दिया गया है। इस नई कंपनी में पैसेंजर वीकल्स, इलेक्ट्रिक वीकल्स और जगुआर लैंड रोवर (JLR) का कारोबार शामिल होगा। TMLCV के शेयर 30-45 दिनों के भीतर शेयरधारकों के डीमैट खातों में जमा कर दिए जाएंगे।
नई कंपनी का शेयर बाजार में अलग से लिस्टिंग तब होगी जब सभी नियामक मंजूरियां पूरी हो जाएंगी। ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि इस डी-मर्जर से कंपनियों की वैल्यूएशन में स्पष्टता आएगी और उनके कमर्शियल फोकस में बहुत ज्यादा सुधार होगा।
कौन लीड करेगा कॉमर्शियल व्हीकल कंपनी

कॉमर्शियल व्हीकल कंपनी को आज से गिरीश वाघ लीड करेंगे। इससे पहले भी कंपनी ने अपने लीडर्स में बदलाव की घोषणा की थी कंपनी ने शैलेश चंद्रा को नया MD और CEO बनाया है। वहीं, ग्रुप के मौजूदा चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) पीबी बालाजी JLR ऑटोमोटिव के नए CEO होंगे। दोनों अधिकारियों ने आज से ही जिम्मेदारी संभाल ली है।
Shivam Singh
BJMC 3







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.