बुलदशहर। नई दिल्ली से लखनऊ जा रही 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस खुर्जा स्टेशन निकलने के बाद हो हिस्सों में बंट गई। इंजन के पीछे सिर्फ चार बोगी ही जुड़ी रह गईं, बाकी पीछे छूट गईं। यात्रियों के शोर मचाने पर ड्राइवर ने गाड़ी रोकी। जिसकी वजह से आधे घंटे तक रुट को बंद रखना पड़ा। यह हादसा खुर्जा जंक्शन और कमालपुर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ।

Train
इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद किसी को कोई हानि नहीं पहुंची। खबरों के मुताबिक खुर्जा जंक्शन पर क्रॉस चेंज का काम चल रहा था, जिसकी वजह से कपलिंग टूट गई और ट्रेन के 6 डिब्बे अलग हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही अलीगढ़ की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई और बोगियों को जोड़कर ट्रेन को आगे रवाना किया। खुर्जा जंक्शन के अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, जिसपर लखनऊ की टीम जांच करेगी।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.