लखनऊ। समाजवादी पार्टी की एमएलसी सरोजनी अग्रवाल के बीजेपी में आने से सपा को एक बार फिर जोरदार झटका लगा है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद सपा की व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई है। सरोजनी आग्रवाल को बीजेपी में शामिल करने का काम रीता बहुगुणा और महेंद्रसिंह का है। सरोजनी सपा के आज़म खान की करीबी मानी जाती हैं। आजम खान ने ही उन्हें MLC बनवाया था।

Sarojini Agarwal
समाजवादी पार्टी के एमएलसी और राष्ट्रीय शिया समाज के संस्थापक बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही इन दोनों के अलावा बीएसपी के एमएलसी जयवीर सिंह भी अपनी पार्टी को छोड़ चुके हैं। ये तीनों भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Bukkal Nawab and Yashwant Singh
बुक्कल नवाब से बताया की पिछले एक साल से मुझे घुटन महसूस हो रही थी। उन्होंने साफ शब्दों में अखिलेश यादव पर निशाना साधा की जब वह अपने पिता के साथ नहीं तो दूसरों के साथ क्या रहेंगे। खबरों के मुताबिक अभी सपा में और लोग भी इस्तीफा देने की तैयारी में हैं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.