दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी गुरुद्वारा बंगला साहिब में बाला प्रीतम अस्पताल शुरू करने जा रही है। अस्पताल के निर्माण का काम पूरा हो गया है और यब यहां कुछ ही दिनों मे डे केयर सेंटर खोला जाएगा। सेंटर के लिए इसी महीने एमआरआई मशीन (3 टेस्ला) ऑर्डर की जाएगी। यह मशीन सबसे आधुनिक है। अभी फ़िलहाल कमिटी केवल डिस्पेंसरी ही चला रही है । बाला प्रीतम अस्पताल बनने के बाद यह गुरुद्वारे में चलने वाला दूसरा डे केयर होगा। डीएसजीपीसी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने बताया कि यहां लोगों को सस्ता इलाज मिलेगा। जहा बाहर एमआरआई का रेट 5,000-6,000 रुपये के बीच है, यहां केवल 1,000-1,500 रुपये के बीच में हो जाएगा।

Gurudwara Bangla Sahib
बंगला साहिब गुरुद्वारे में बाला प्रीतम डायगनॉस्टिक सेंटर अंडरग्राउंड बन रहा है। इस सेंटर में स्पेशलिस्ट डॉक्टर द्वारा इलाज किया जाएगा । कमिटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने बताया कि गुरुद्वारे के आसपास 5 बड़े अस्पताल हैं। इनमें गंगाराम, एलएनजेपी, जीबी पंत और आरएमएल शामिल हैं।
यहां पर इलाज के लिए लोगों को या तो इंतजार करना पड़ता है या फिर टेस्ट कराने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में कमिटी ने दिल्ली के सेंटर में इस अस्पताल को बनाने का फैसला लिया था। जीके ने बताया कि सबसे पहले यहां पर मरीजों के लिए एमआरआई मशीन के साथ-साथ सीटी स्कैन मशीन भी लगाई जाएगी। लोगों के लिए यहां प्राइवेट लैब्स के मुकाबले काफी सस्ते रेट पर टेस्ट होंगे।

Gurudwara Bangla Sahib
बाला साहिब हॉस्पिटल में भी बाला प्रीतम नाम से कैंसर रिसर्च सेंटर चल रहा है। कई कैंसर रोगी यहां इलाज कराने आते हैं। ऐसे में इस अस्पताल के शुरू होने से भी यहां काफी मरीजों को कम रेट पर सुविधा मिलेगी। गुरुद्वारे में कोई भी अपने छोटे से लेकर बड़े टेस्ट या बॉडी चेकअप करा सकता है। इसके लिए उन्हें काफी कम पैसे देने होंगे।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.