नई दिल्ली- डेरा के प्रमुख राम रहीम रेप केस में २० साल की सजा काट रहे है. जब से उन्हें यह सजा सुनाई गयी है तब से राम रहीम के बारे में लोग कई खुलासे कर रहे है, और उनके कुकर्म एक-एक करके सामने आ रहे है. डेरा सच्चा सौदा में राम रहीम के कई राज़ दफ़न है.

raam rahim
आपको बता दे की कोर्ट से आदेश मिलने के बाद राम रहीम के पुरे डेरे की तलाशी करने के लिए ५ हज़ार जवान जुटे है. तलाशी के दौरान अभी तक कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, प्लास्टिक करंसी के साथ-साथ जंगली जानवर बरामद किए गए है. डेरे में चल रहे सर्च ऑपरेशन की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है. हाई कोर्ट के पूर्व जज एके पवार सर्च ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं.
यह बात सामने आई है की डेरे ने खुद ही अपने गुनाह को कबूल कर लिया और कहा की डेरे के जमीन के नीचे कंकाल है. उसके बाद डेरा में खुदाई के लिए 20 जेसीबी मशीने मंगाईं गई हैं. यह कहा जा रहा है की डेरे के खिलाफ जो भी शख्स जाता था उसे मार कर डेरे के आस-पास के परिसर में दफना दिया जाता था.

raam rahim
इसी वजह से डेरा सच्चा सौदा के अखबार ने सफाई दी है कि डेरा परिसर में खुदाई के दौरान दबी हुई हड्डियां और अस्थियां मिल सकती हैं, क्योंकि गुरमीत राम रहीम अपने अनुयायियों को अस्थियों को नदियों में बहाने से रोका करता था और कहा करता था कि अस्थियों का विसर्जन करने से प्रदूषण फैलता है और नदियों में गंदगी होती है.
डेरा सच्चा सौदा के पूर्व सेवादार और एक समय गुरमीत राम रहीम के बेहद करीब रहे गुरदास सिंह ने हालांकि बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि अब डेरा सच्चा सौदा को पता लग चुका है कि जल्द ही उनका यह सच भी दुनिया के सामने होगा. गुरदास ने कहा, “डेरे से गायब हो चुके कई लोगों के शव डेरे के प्रांगण में ही दबा दिए गए थे और पुलिस जब जेसीबी मशीनों से खुदाई करेगी तो इस दौरान उनकी हड्डियां और अस्थियां मिल सकती हैं.”

अब देखना यह है, की और कितने राज़ दफनाए हुए है राम रहीम अपने डेरे के अंदर।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.