शबाना आज़मी की आने वाली मूवी ‘दि ब्लैक प्रिंस’ का पहला ट्रेलर कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल में रिलीज़ किया गया था . इस फ़िल्म की कहानी पंजाब के आख़िरी राजा, महाराज दलीप सिंह के जीवन पर आधारित है.इस फ़िल्म से गायक सतिंदर सरताज अपना डेब्यू करने वाले हैं.
![]()
जहां सरताज सिंह इस मूवी में महाराजा दलीप सिंह की भूमिका निभाते नज़र आयेंगे वहीँ दूसरी तरफ शबाना उनकी मां रानी जिंदल का किरदार निभाते नज़र आयेंगी|यह फ़िल्म 21 जुलाई को रिलीज़ होगी. फ़िल्म में महाराजा दलीप सिंह और महारानी विक्टोरिया के आपसी रिश्तों का खुलासा किया गया है. इसके साथ ही दलीप सिंह का वह संघर्ष भी दिखाया गया है जो उनको ब्रिटिश राज में अपनी राजगद्दी को बचाने के लिए करना पड़ा था.

इसके साथ ही यह फ़िल्म दलीप सिंह का वो समय भी दिखाती है जब उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया था.इस फ़िल्म में अन्य भूमिकाओं में जेसन फ्लेमिंग, अमांडा रूट, कीथ डफ़ी और रुप मेगन नज़र आएंगे.
मूवी का ट्रेलर आप यह देख सकते है|







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.