नई दिल्ली। बचत खाते पर ब्याज दरें कम करने के बाद अब भारतीय स्टेट बैंक ए.टी.एम. कार्ड को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बैंक ने मैग्नेटिक डेबिट कार्ड्स को ई.एम.वी. चिप डेबिट कार्ड्स से बदलने का फैसला किया है। बैंक के अनुसार जिन लोगों ने अपने ए.टी.एम. कार्ड नहीं बदलवाए उनके कार्ड ब्लॉक कर दिए जाएंगे। बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसे लेकर जानकारी दी है जिसमें कहा गया है कि यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से उठाया जा रहा है।
बैंक ने जारी बयान में कहा है कि ग्राहकों को अपना डेबिट कार्ड बदलवाने के लिए बैंक आना होगा या फिर ऑनलाइन बैंकिग के माध्यम से आवेदन करना होगा। पिछले साल रिजर्व बैंक ने बैंकों को मैग्नेटिक स्ट्रिप बेस्ड ए.टी.एम. की जगह ई.एम.वी. चिप और कार्ड्स के पिन आधारित मॉडल की ओर शिफ्ट करने को कहा था, ताकि कार्ड्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, दूसरे तरह के फ्रॉड से भी ग्राहकों को बचाया जा सके।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.