सऊदी अरब के किंग सलमान का हॉलिडे टूर काफी सुर्खियों में है। वो एक महीने की छुट्टियों पर मोरक्को में अपने मनपसंद हॉलिडे स्पॉट पर गए थे। वो यहां पर टंगेर में 74 एकड़ में फैले अपने समर पैलेस में रूके जबकि उनके साथ गए एक हजार स्टाफ के लिए लग्जरी होट्ल बुक थे। उनके साथ 200 कार भी साथ गयी थी. केवल एक महीने के हॉलिडे पर किंग ने साढ़े 6 अरब रुपए खर्च किए।

Salman (saudi king)
किंग के हॉलिडे ट्रिप के लिए उनका समर पैलेस पिछले 12 महीने से रेन्नोवेट (मरम्मत) हो रहा था। इसमें नया हैलीपैड बनाया गया है। ये पूरा कॉम्पलैक्स 1,500 मीटर की दीवार से घिरा है, जिसमें स्टाफ के तौर पर मोरक्कन रॉयल गार्ड के 30 मेंबर काम करते हैं। इस पैलेस में अपनी अलग मेडिकल फेसिलिटी, रेस्टोरेस्ट स्टाइल का किचन और तमाम फेसिलिटीज मौजूद हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के फॉरेन टूरिज्म रेवेन्यू का 1.5 फीसदी हिस्सा तो सिर्फ किंग सलमान के ही ट्रिप से आ गया।
ना केवल यह ट्रिप बल्कि इसी साल फरवरी में सऊदी किंग का इंडोनेशिया ट्रिप भी काफी चर्चा मे रहा था पर गए थे। लगेज की बात की जाये तो इस लगेज में उनकी दो लिमोजिन कार और दो इलेक्ट्रिक एलिवेटर्स भी शामिल थे। किंग के सामान को हैंडल करने के लिए 572 वर्कर लगाए गए थे।सऊदी किंग के साथ वहां पहुंचे ग्रुप में कुल 1500 लोग शामिल थे। इनमें 10 मिनिस्टर, 25 प्रिंसेज और 100 सिक्युरिटी स्टाफ है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.