नई दिल्ली- सलमान खान ऐसे तो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और सुर्खियों में रहने की कोई न कोई वजह हमेशा रहती है. इस बार सुर्खियों में रहने का कारण उनका बयान है. अब तक सलमान खान का इंडस्ट्री में काफी एक्ट्रेस के साथ अफेयर था. उनका नाम बहुत सी एक्ट्रेस से जुड़ा। लेकिन अब उनके फैन यह चाहते हैं कि वो शादी कर लें।

salman khan
इस बार सलमान खान ने अपनी शादी को लेकर तो कुछ नहीं कहा लेकिन उनका कहना है कि वह 2 , 3 साल में पिता बन जाएंगे. सलमान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह 50 के हो गए हैं और उनके माता-पिता उनके बच्चों का मुह देखना चाहते हैं. वैसे बॉलीवुड में पहले भी कई सितारें बिना शादी किए पेरेंट बन चुके हैं. इनमें फिल्म मेकर करण जौहर और एक्टर तुषार कपूर का नाम शामिल है.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.