इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘tubelight’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में सलमान खान ने वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे के मौके पर बीईंग ह्यूमन की ई-साईकिल लांच की है. इस इवेंट पर कुछ ऐसा हुआ की सलमान खान भड़क गए.

इतना ही नही हुआ इस इवेंट के दौरान सलमान खान एक रिपोर्टर को सबके सामने बेइज्ज़त कर दिया. सलमान खान ने उसे खूब खरी-खोटी सुनाई. हुआ ये कि, एकं रिपोर्टर ने सलमान से उनके ई-साईकल से अलग हट कर उनकी एक्स मैनेजर रेशमी शेट्ठी के बारे में पूछ लिया, जिसकी वजह से सलमम भड़क गए.

रेशमा शेट्ठी कई सालों से सलमान की मैनेजर थीं. जिससे वह अभी हाल ही में अलग हुए हैं. सलमान खान कोई भी पर्सनल सवालों का जवाब देने के मूड में नही थे. सलमान खान सिर्फ ई-साईकल के सवालों का जवाब देना चाहते थे. रिपोर्टर के सवाल पूछने के बाद सलमान खान को बहुत बुरी तरह से गुस्सा आ गया.

सलमान ने रिपोर्टर से कहा, ‘अभी कुछ नही…..पाजी ज्यादा उड़ो नही, थोडा अभी इसी के ऊपर रहें. बीइंग ह्यूमन साइकिल के लांच के ऊपर आप ‘tubelight’ पर चले गए. फिर मैनेजमेंट कंपनी पर चले गए. आप मैनेज करेंगे मेरा काम.

बता दे की सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘tubelight’ 23 जून को रिलीज़ होगी. यह फिल्म हॉलीवुड ‘लिटिल ब्वाय’ की रीमेक है. इस फिल्म ‘tubelight’ में सलमान खान के साथ सोहेल खान भी नज़र आएंगे.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.