पूर्वी दिल्ली से राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर कल्याण पुरी के निकट आज सुबह हुए एक भीषण हादसे में ५ लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हुए है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तेज गति से आ रहा एक डंपर ने एक एसयूवी कार को टक्कर मार दी। यह हादसा तड़के तीन बजे के करीब उस समय हुआ।

road accident
इस हादसे में एसयूवी में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 बच्चों सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डंपर चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर पर बनी रेलिंग को तोड़ते हुए विपरित दिशा से आ रही एसयूवी को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद वाहन का चालक फरार हो गया है। डंपर पर हरियाणा का रजिस्ट्रेशन नंबर है। ऐसा प्रतीत होता है कि या तो चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था या नींद के कारण उसने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया जिसके कारण हादसा हुआ।पुलिस घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए चालक की तलाश कर रही है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.