नई दिल्ली. जैसे- जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे है, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलग-अलग तरीकों से वोटरों को लुभाने की कोशिश शुरु कर दी है। हाल ही में उन्होंने रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़ाकर 62 कर दी है।

सीएम ने राज्य में कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 60 की जगह 62 साल करने की बात कही है। अगर ऐसा होता है तो प्रदेश के करीब 27 फीसदी अधिकारियों व कर्मचारियों को फायदा होगा। शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में कमिश्नर प्रणाली हर हाल में लागू होगी।
शुक्रवार को ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ये घोषणा की। सीएम ने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, और कई कर्मचारी और अधिकारियों का प्रमोशन अटका है। कोई भी बिना प्रमोशन के रिटायर न हो, इसके लिए रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का फैसला किया है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.