स्टार प्लस का सबसे लंबे समय से चल रहा शो अपने भव्य शादी सीक्वेंसेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है। हाल ही में हमने इस शो में नायरा और कार्तिक (शिवांगी जोशी एवं मोहसिन खान द्वारा अभिनीत) की शादी देखी। अब खबर है कि आने वाले दिनों में इस शो में कीर्ति की शादी दिखाई जायेगी। इसके लिए क्रिएटिव टीम ने खासतौर से राजस्थान का दौरा किया और वधू के लिए स्थानीय स्वर्णकारों के पास जाकर उत्कृष्ट गहनों का चयन किया।

ये रिश्ता….राजस्थान के उदयपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें हमेशा से पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति एवं रीति–रिवाजों को दिखाया गया है। इस बार शादी के दौरान वधू असली राजस्थानी गहनों में सजी–धजी नज़र आयेगी।
मोहेना ने कहा, ‘मेरे ऑनस्क्रीन किरदार की शादी के लिए, निर्माताओं ने इस शो की जड़ों के करीब बने रहने के लिए एक अनूठा तरीका खोजा है। वे राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, और जोधपुर जैसे शहरों से खासतौर से गहने लेकर आये हैं ताकि राजस्थानी अंदाज को जीवंत किया जा सके। यदि इसकी वास्तविकता एवं पैमाने की बात करें तो मुझे लगता है कि इससे बड़ा और कुछ नहीं हो सकता है।’







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.