
IPL 2023, RCB vs MI : आईपीएल के पांचवें मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा. उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आठ विकेट से हरा दिया. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए. जवाब में आरसीबी की टीम ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.

कोहली-डुप्लेसिस ने 148 रन की साझेदारी की
172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को कोहली और डुप्लेसिस ने शानदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. कोहली और डुप्लेसिस ने 14.5 ओवर में 148 रन जोड़े. डुप्लेसिस 43 गेंद पर 73 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने पांच चौके और छह छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 169.77 का रहा. वहीं, कोहली ने 49 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए. विराट का स्ट्राइक रेट 167.35 रहा.

ग्लेन मैक्सवेल तीन गेंद पर दो छ्क्कों की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद रहे. दिनेश कार्तिक खाता नहीं खोल सके. डुप्लेसिस के आउट होने के बाद क्रीज पर आए दिनेश कार्तिक खाता भी नहीं खोल पाए. वह तीन गेंद का सामना करने के बाद पवेलियन लौट गए. कैमरून ग्रीन की गेंद पर तिलक वर्मा ने उनका कैच लिया. कार्तिक के बाद ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए हैं .
Vansh Negi (BJMC II)







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.