नई दिल्ली– छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सोमवार को अपने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए 5000 दिन पूरे कर एक रिकार्ड कायम किया है। डॉ रमन सिंह बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री है, जो सबसे अधिक दिन सीएम के पद पर रहे।

Dr Raman Singh
इसके साथ ही वो उन टॉप-8 मुख्यमंत्रियों में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। इन मुख्यमंत्रियों में ज्योति बसु, गोगांग अपांग, शीला दीक्षित, नवीन पटनायक, ओकरम इकोगी सिंह, तरुण गोगई, मोहन लाल सुखाड़िया शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के 5000 दिन पूरे होने पर 5000 से अधिक लोगों ने मैराथन दौड़ लगाई। ये दौड़ मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब के पास आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि यह मैराथन दौड़ का आयोजन आपके जोश को और अधिक तरोताजा करने के लिए किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे कार्यकाल के 5000 दिन पूरे होने का श्रेय जनता को ही जाता है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.