समय के दौरान, बहु-प्रतिभाशाली व्यक्तित्व ने सफलतापूर्वक कई भूमिकाएं अदा की है। राकेश रोशन एक निर्माता, निर्देशक और स्क्रीन लेखक के अलावा अभिनेता भी हैं। कई सालों तक स्क्रीन के पीछे काम करने के बाद, 1970 में आई फ़िल्म ‘घर घर की कहानी’ के जरिये राकेश रोशन ने अभिनय की शुरुआत की थी।
शोबिज में एक प्रसिद्ध नाम, राकेश रोशन ने कई सफल फिल्मों में एक फिल्म निर्माता की भूमिका बखूबी निभाई है, उनके कुछ उम्दा फिल्मो और बेहतरीन फिल्मो में खुदगर्ज (1987), बदले से भरपूर नाटकीय फ़िल्म ख़ून भरी मांग (1988), कॉमेडी ड्रामा किशन कन्हैया (1990), अपराध थ्रिलर करण अर्जुन (1995), रोमांटिक फिल्म कहो ना … प्यार है (2000), विज्ञान कथा कोई … मिल गया (2003) और सुपरहीरो श्रृंखला फ़िल्म क्रिश(2006-2013) और उनकी हाल की सफलता काबिल (2017) शामिल है। सिनेमा में लीक से हटकर अपनी रचनात्मक फिल्मो के जरिये अपनी इस भव्य यात्रा के 50 साल पूरे करने पर उनके बेटे ऋतिक रोशन ने ट्वीटर पर खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, “सिनेमा में पिता के 50 वर्ष पूरे होने की यात्रा का जश्न।” इस अवसर पर रितिक ने अपने पिता के साथ एक संपूर्ण तस्वीर भी साझा की। राकेश रोशन वर्तमान में क्रिश फ्रैंचाइज की चौथी कड़ी की तैयारी में व्यस्त हैं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.