नई दिल्ली। मानसून से पहले की बारिश ने आफत ला दी है। पूर्वी भारत में इसका खासा असर देखने को मिला है, जहां मोरा तूफान का खतरा बना हुआ है। बिहार में आंधी और तूफान की चपेट में आकर 23 लोगों की मौत हो गई।

तूफान मोरा को देखते हुए पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों में तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है। इस क्षेत्र के राज्यों में अरणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्य शामिल हैं। इन राज्यों में तेज तूफान का एलर्ट भी जारी कर दिया गा है। तेज बारिश और तूफान का खतरा बंगाल की खाड़ी से उठ रही हवाओं के कारण बना हुआ है। उधर दिल्ली और एनसीआर में सोमवार की सुबह बारिश के साथ प्रारंभ हुई। मानसून से पहले की बारिश इन क्षेत्रों में आफत बनकर आई। कई जगह जाम के हालात उत्पन्न हो गये। ट्रैफिक की रफ्तार काफी कम रही। इस बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
इस बीच बिहार से मिली जानकारी के अनुसार तेज आंधी, तूफान और वज्रपात के कारण बिहार में 23 लोगों के मारे जाने की खबर मिली है। सबसे ज्यादा जानें पश्चिम चंपारम में गई हैं। यहां छह लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। इसके अलावा पूर्वी चंपारण में पांच, जमुई में चार, मधेपुरा में चार तथा भागलपुर और मुंगेर में दो-दो लोगों की मौत हो जाने की खबर है। उल्लेखनीय है कि बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव बन गा है। इसके साथ ही यह अधिक शक्तिशाली होता जा रहा है। बांग्लादेश के चटगांव के पास जब यह तूफान तट को पार करेगा तो इसकी गति कम होने का अनुमान लगाया गया है।

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.