पटना। राजग सुप्रीमो लालू यादव के खास माने जाने वाले और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को विधायक अशोक सिंह की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अशोक सिंह की हत्या उनके विधाक बनने के 90वें दिन कर दी गई थी। प्रभुनाथ सिंह के साथ ही उनके भाई और भतीजे को भी अदालत ने सजा सुनाई है। जनता दल नेता और विधायक अशोक सिंह की हत्या तीन जुलाई 1995 में कर दी गई थी।
पटना के सरकारी आवास पर दिनदहाड़े बम मार कर घटना को अंजाम दिया गया था। अशोक सिंह सारण जिले के मशरख से विधायक चुने गये थे। अशोक सिंह ने ही प्रभुनाथ सिंह को विधायक के चुनाव में प्रभुनाथ सिंह को हराया था। अदालत ने प्रभुनाथ सिंह, उनके भाई दीनानाथ सिंह और रितेश सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सुरक्षा के कारण इनकी कोर्ट में पेशी न होने के कारण वीडियो कांप्रेंसिंग के जरिये सजा सुनाई गई।
दबंग नेता के तौर पर जाने जाने वाले प्रभुनाथ सिंह जदयू से महराजगंज से सांसद थे। लेकिन बाद में वह जनता दल में शामिल हो गये और नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे। बाद में वह लालू यादव की पार्टी आरजेडी में शामिल हो गये थे और लालू यादव के करीब आ गये।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.