नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी आने वाली फिल्म ‘परमाणु’ से एक नया आगाज करने जा रहे हैं। इस फिल्म ने जॉन के साथ डायना पैंटी नजर आएंगी। फिल्म की शुटिंग पाकिस्तान में पिछले हफ्ते ही पूरी हुई है। सच्ची घटनाओं पर आधारित ‘परमाणु’ मे बमन ईरानी भी होंगे। यह फिल्म डायरेक्टर अभिषेक शर्मा के निर्देशन मे पूरी की गई है।

John Abraham
फिल्म के हीरो और को-प्रोड्यूसर जॉन अब्राहम ने कहा है, “परमाणु सेना और वैज्ञानिकों को हमारा सलाम है। ये ऐसे लोग हैं जो अपनी कोशिशों और मेहनत के जरिये भारत को दुनिया के न्यूक्लियर मैप पर उसकी जगह दिलाने की कोशिशों में लगे रहते हैं।
कृअर्ज एंटरटेनमेंट की प्रेरणा अरोड़ा और अर्जुन एन. कपूर कहते हैं, “हम इस फिल्म के जरिये जय जवान, जय विज्ञान के नारे को दिखाना चाहते हैं। ‘परमाणु’ देश के अनजान हीरो से रू-ब-रू कराने की एक कोशिश है। यह थ्रिलर फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होगी।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.