कलाकार अक्सर अपने किरदारों में इतने खो जाते हैं कि वे भूल जाते हैं कि उन्हें अपना ख्याल भी रखना चाहिए।

लाइफ ओके के गुलाम में परम सिंह रंगीला का किरदार निभा रहे हैं जो अपने मालिक और चौधरी परिवार में हर किसी के खिलाफ हो चुका है। अपने मालिक वीर और पूरे परिवार के स्वामिभक्त वफादार रंगीला ने आखिरकार अपने मालिक की गलत हरकतों के खिलाफ आवाज़ उठाई है।
हाल ही में उन्हें एक दृश्य शूट करना था जहां रंगीला और उसकी मां के प्रति ख़राब व्यवहार की वजह से उन्हें अपनी आवाज़ उठा कर चौधरी पर चिल्लाना था। मेथड एक्टर परम अपने किरदार में इतने गहरे उतर गए कि परफेक्ट शॉट देने के लिए वे पूरी ताकत से चिल्लाये।
इसका नतीजा ये निकला कि शॉट तो बेहतरीन हुआ लेकिन परम की आवाज़ की कीमत पर। इसके बारे में पूछे जाने पर परम ने बताया, ‘मुझे ये दृश्य करने में बहुत मजा आया। इसमें गुस्से, मज़बूरी और दिल टूटने की कई भावनाएं शामिल थीं।‘’ उन्होंने बताया, ‘हां, मेरी आवाज़ चली गयी थी और अब मैं लोगों से बात करने और अपने संवाद बोलने के लिए धीमी आवाज़ का उपयोग कर रहा हूं।’







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.