नई दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं गणित और 12वीं अर्थशास्त्र पेपर लीक मामले की जांच तेज हो गई है। मामले में सीबीएसई के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच की एसआइटी ने बवाना स्थित पब्लिक स्कूल के दो शिक्षकों और कोचिंग सेंटर के ट्यूटर को गिरफ्तार किया है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव अनिल स्वरूप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अनिल स्वरूप ने ट्वीट कर लिखा ‘मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस मामले में दोषियों पर तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने एग्जाम सेंटर (0859) पर लापरवाही बरतने के लिए अधिकारी केएस राणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
क्राइम ब्रांच का दावा है कि आरोपित शिक्षक ऋषभ और रोहित कई सालों से स्कूल में परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटा पहले प्रश्नपत्र का फोटो खींचकर उसे वाट्सएप पर ट्यूटर तौकीर को भेज देते थे। तौकीर उक्त प्रश्नपत्र को अपने कोचिंग सेंटर के खास विद्यार्थियों को वाट्सएप पर भेज देता था।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.