• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

February 6th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
मयंमार में संयुक्त मीडिया वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री के वक्तव्य का मूल पाठ
Home
Uncategorized

मयंमार में संयुक्त मीडिया वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री के वक्तव्य का मूल पाठ

September 6th, 2017 urvashi Goel Uncategorized 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
Narendra Modi

Narendra Modi

Your Excellency, the State Counsellor 

Distinguished delegates,
मीडिया के मित्रों,

मिंगलाबा

2014 में ASEAN Summit के अवसर पर मेरा यहां आना हुआ था, परन्तु स्वर्णिम भूमि म्यांमार की यह मेरी पहलीद्विपक्षीय यात्रा है। लेकिन जिस गर्मजोशी से हमारा स्वागत हुआ है, मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने ही घर में हूं। इसके लिए मैं म्यांमार सरकार का आभारी हूं।

Excellency,

Myanmar peace process का आपके द्वारा साहसिक नेतृत्व प्रशंसनीय है। जिन चुनौतियों का आप मुकाबला कररही हैं, हम उन्हें पूरी तरह समझते हैं। Rakhine State में चरमपंथी हिंसा के चलते खासकर security forces और मासूम जीवन की हानि को लेकर आपकीचिंताओं के हम भागीदार हैं। चाहे वह बड़ी शांति प्रक्रिया हो या किसी विशेष मुद्दे को सुलझाने की बात, हम आशा करते हैं कि सभी stakeholdersमिलकर ऐसा हल निकालने की दिशा में काम कर सकते हैं जिससे म्यांमार की एकता और भौगोलिक अखंडता का सम्मान करतेहुए सभी के लिए शांति, न्याय और सम्मान सुनिश्चित होंगे।

Friends,

मेरा मानना है कि भारत का लोकतांत्रिक अनुभव म्यांमार के लिए भी प्रासंगिक है। और इसलिए, म्यांमार के Executive, Legislature तथा Election Commission और Press Council जैसी संस्थाओं की Capacity Building में हमारे व्यापकसहयोग पर हमें गर्व है। पड़ोसी होने के नाते, सुरक्षा के क्षेत्र में हमारे हित एक जैसे ही हैं। यह ज़रूरी है कि हम अपनी लंबी ज़मीनी और समुद्री सीमा पर सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर काम करें। सड़कों और पुलों का निर्माण, उर्जा के links, और connectivity बढ़ाने के हमारे प्रयास, एक अच्छे भविष्य की ओर संकेतकरते हैं। Kaladan project में हमने Sittwe port तथा Paletwa Inland Waterways Terminal परकाम पूरा किया है। और Road component पर काम शुरू हो गया है। Upper Myanmar की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत से high speed diesel ट्रकों द्वारा आना शुरू हो चुका है। हमारी development partnership के तहत म्यांमार में उच्च कोटि की स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अनुसंधान की सुविधाओं काविकास प्रसन्नता का विषय है। इस संबंध में Myanmar Institute of Information Technology और Advanced Centre for Agricultural Research and Education विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। ये दोनों शिक्षा के प्रमुख केंद्रों के रूप में तेजी से उभर रहे हैं। भविष्य में भी हमारे projects म्यांमार की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप ही होंगे। हमारे दोनों देशों के बीच आज हुए समझौतों से हमारे बहुमुखी द्विपक्षीय सहयोग को और भी बल मिलेगा।

Friends,

मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने भारत आने के इच्छुक म्यांमार के सभी नागरिकों को gratis visa देने कानिर्णय लिया है। मुझे यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि हमने म्यांमार के 40 नागरिकों को छोड़ने का निर्णय लिया है जो इस समयभारत की जेलों में हैं। हम आशा करते हैं कि वे जल्द ही म्यांमार में अपने परिवारों से फिर से मिल सकेंगे।

Excellency,

Nay Pyi Taw में मेरा समय बहुत सार्थक रहा। म्यांमार में अपने शेष प्रवास को लेकर भी मेरे मन में उत्साहहै। आज मैं बागान में आनंद Temple जाऊंगा। आनंद Temple एवं अन्य ऐतिहासिक व सांस्कृतिक इमारतों में पिछले सालके भूकंप से हुए नुकसान के बाद भारत के सहयोग से renovation हो रहा है। Yangon में भारतीय मूल के समुदाय से मुलाकात के अलावा मैं धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्मारकों पर भीअपनी श्रद्धा अर्पित करूंगा। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हम पारस्परिक लाभ के लिए सशक्त और नज़दीकी साझेदारी बनाने के लिएमिलकर काम करेंगे।

धन्यवाद!

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article 6 Ways You Can Ace Street Style Fashion Like A Pro
Previous article पहले दिन ही लखनऊ मेट्रो १:३० घंटे रुकी रही

urvashi Goel

Related Posts

Why to adopt a dog? Articles
April 22nd, 2023

Why to adopt a dog?

What makes earth unique Articles
April 6th, 2023

What makes earth unique

शादी में बेटा शेर तो बाप सवा शेर समधन लेकर भागे! Articles
January 21st, 2020

शादी में बेटा शेर तो बाप सवा शेर समधन लेकर भागे!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Nov 27th 11:38 AM
Articles

अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण: भावुक हुए पीएम मोदी

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions