किगली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवांडा में भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया। मोदी यहां दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां बसे भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि विदेशों में बसे भारतीय महज एनआरआई नहीं, बल्कि वे हमारे देश के राष्ट्रदूत भी हैं। मोदी ने कहा रवांडा में बसे भारतीय समुदाय के लोगों से बात करके उन्हें काफी महसूस हो खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति कगामे ने मुझे जानकारी दी है कि रवांडा के विकास में भारतीयों का अहम योगदान है।”

The Prime Minister, Shri Narendra Modi donates 200 cows under Girinka (one cow per poor family programme), at Rweru Model village, in Rwanda on July 24, 2018.
मंगलवार को राष्ट्रपति पॉल कागमे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात हुई। इस मुलाकात में भारत और रवांडा में डेयरी, लेदर, कृषि जैसे 8 क्षेत्रों में सहयोग करने पर सहमति बनी। मोदी ने यहां आयोजित साझा प्रेस वार्ता में रवांडा में भारतीय दूतावास खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही मोदी ने 20 करोड़ डॉलर (1380 करोड़ रुपए) का कर्ज देने की भी जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने रवांडा के ग्रिनिका मॉडल गांव को 200 गाय उपहार में दिए। राष्ट्रपति कागमे की मौजूदगी में यह उपहार ग्रिनिका दार्यक्रम के तहत दिए गये।
मोदी और कागमे के बीच करीब आधा घंटा एकांत में बातचीत हुई। इसी के बाद दोनों देशों के बीच डेलिगेशन लेवल की हुई बातचीत में रक्षा, पशु संसाधन, डेयरी, उद्योग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, लेदर और कृषि जैसे सेक्टर में सहयोग करने को लेकर समझौते हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रवांडा गणराज्य (23 से 24 जुलाई), युगांडा गणराज्य (24 से 25 जुलाई) और दक्षिण अफ्रीका गणराज्य (25 से 27 जुलाई) की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली रवांडा यात्रा होगी, जबकि 20 वर्षों बाद भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली युगांडा यात्रा होगी। दक्षिण अफ्रीका की यात्रा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के संदर्भ में है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.