यूपी के इलाहाबाद में हुए हिना तलरेजा मर्डर केस की हुई एक मिस्ट्री पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस का यह कहना है कि हिना के पति अदनान खान ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की है. हत्या से पहले अदनान ने अपनी आंखों के सामने दोस्तों से हिना का गैंगरेप करवाया. उसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसका शव कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में हाईवे पर फेंककर फरार हो गए. 5 जुलाई को हिना का शव बरामद हुआ था.

Heena murder
हिना तलरेजा अपनी मां नीलिमा के साथ इलाहाबाद के मीरापुर इलाके में किराए का कमरा लेकर रहती थी. उसके पिता की मौत हो चुकी है. वह सिविल लाइंस स्थित एक हुक्का बार में काम करती थी.
हिना खान 4 जुलाई की शाम 7 बजे अपने कमरे से निकली थी. उसने अपने फेसबुक पेज पर 10:44 और 10:45 बजे अपनी दो फोटो फेसबुक पर शेयर की थी. इसके बाद से उसके एकांउट पर कोई अपडेट नहीं था. उसने 18 जून को ऐसे कई स्टेट्स अपडेट किया था. फेसबुक पर उसने करीब 12 पोस्ट शेयर किए थे. पोस्ट के जरिए वह किसी को मैसेज देना चाहती थी.
उसने एक और पोस्ट में लिखा- मेरी मोहब्बत मेरी सिद्दत है, उसे मेरी सनक न बनाओ वरना झेल नहीं पाओगे…इस तरह हिना सोशल लाइफ में पूरी तरह बिंदास थी. लेकिन जिंदगी ने साथ नहीं दिया.






Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.