स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए एक नया शो ‘चक्रव्यूह’ लेकर आया है। इस शो में कई मशहूर कलाकारों को लिया गया है। इस शो में नारायणी शास्त्री भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आयेंगी। इस शो की कहानी इतनी अनूठी है कि दर्शकों के लिए अपने रोमांच पर काबू करना मुश्किल हो जाएगा।

इस शो में मां-बेटी के कड़वे संबंधों को दिखाया जायेगा, जिसमें एक राजसी औद्योगिक परिवार की जिंदगी देखने को मिलेगी। खूबसूरत अभिनेत्री नारायणी शास्त्री, जो अब तक अपने उम्दा अभिनय से छोटे पर्दे पर अपना जलवा बिखेरती आई हैं, इस शो में एक राजसी मां सतरूपा की भूमिका अदा करेंगी। यह एक मजबूत एवं बोल्ड किरदार है, जो अपने बेटे को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। अपने घर के सारे फैसले वही लेती है और निर्माताओं का मानना है कि नारायणी इस सशक्त भूमिका के साथ पूरा न्याय करेंगी।
इस शो में एक मासूम लडक़ी की कहानी पर केन्द्रित है, जिसे अपनी ही मां द्वारा छोड़ दिया जाता है और वह अपने पालक माता-पिता में प्यार तलाशती है। सच्चाई यह है कि लडक़ी को हमेशा दूसरी प्राथमिकता दी जाती है। इस खूबसूरत अभिनेत्री को स्टार प्लस पर चैनल के सबसे चर्चित शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी‘ में देखा गया था, दर्शक चक्रव्यूह के माध्यम से उसके जादू को दोबारा देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.