स्टार प्लस अपने नये शो ‘चक्रव्यूह‘ के साथ अपने दर्शकों के लिये एक खुशखबरी लेकर आया है। इस शो में नारायणी शास्त्री जैसी कलाकार प्रमुख किरदारों में नजर आयेंगे। इस शो की कहानी इतनी अनूठी है कि दर्शक अपना रोमांच काबू में नहीं रख पायेंगे।

इस शो की कहानी एक मां और बेटी के बीच कड़वे रिश्ते पर आधारित है। इसमें एक शाही औद्योगिक परिवार की जिंदगी दिखाई जायेगी। इस शो में बेहतरीन कलाकारों को लिया गया है और इसकी कहानी अद्भुत है, अब खबर है कि चक्रव्यूह के कलाकारों की सूची में एक और शानदार संकलन होने वाला है। बाॅलीवुड के बेहद प्रशंसित कलाकार नाना पाटेकर जिन्होंने अपने समय में कुछ बेहतरीन परफाॅर्मेंस दी हैं, से चक्रव्यूह की कहानी का वर्णन करने के लिए संपर्क किया गया है। भले ही यह अभिनेता पर्दे पर नजर नहीं आयेगा, लेकिन उनकी उपस्थिति पर्दे के पीछे होगी जहां वो शो में कथावाचक बनेंगे।
सूत्रों ने कहा, ‘‘निर्माताओं ने इस शो का कथावाचक बनने के लिए कलाकार से संपर्क किया है ताकि दर्शकों को इस बेजोड़ कहानी का फिल्म जैसा अनुभव दिया जा सके।‘‘







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.