सफलता पाने के लिए हमने कई कलाकारों को अपने नाम की स्पेलिंग या नाम बदलते देखा है और इसके लिए कुछ निर्माता अपनी फिल्मों और शो के नाम भी बदलते रहते हैं। उसी कड़ी में लाइफ ओके के आगामी शो ‘इंतकाम एक मासूम का’ का नाम अच्छी सफलता हासिल करने के मकसद से तीसरी बार बदला गया है।

जी हां, शो का नाम पहले वापसी था। बाद में इसका नाम मासूम हुआ और अब इसका नाम ‘इंतकाम एक मासूम का’ हो गया है। सूत्रों की मानें तो निर्माताओं ने न्यूमेरोलोजिस्ट और ज्योतिषी से सलाह लेकर शो का नाम ‘इंतकाम एक मासूम का’ रखा है।
शो बदले की एक कहानी है जिसमें अविनाश सचदेवा, मेघा गुप्ता, मनीष गोयल और रिकी पटेल जैसे लोकप्रिय कलाकार शामिल हैं। शो बेहद चर्चाओं में है और जल्दी ही प्रसारित होगा।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.