इस शुक्रवार रिलीज़ हुई फिल्म मुबारका को समीक्षकों ने अच्छी रेटिंग दी है और देखने लायक बताया है। कुल 2350 स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 5.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन 7.38 करोड़ अपने नाम किए।

Mubarka
तीसरे दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 10.37 करोड़ की कमाई की। इस हिसाब से फिल्म का अब तक का कलेक्शन 22.91 करोड़ पहुंच गया है। ‘मुबारका ‘ में अनिल और अर्जुन के अलावा इलियाना डिक्रूज, अथिया शेट्टी और नेहा शर्मा अहम भूमिकाओं में हैं। अर्जुन कपूर का इस फिल्म में डबल रोल है जबकि अनिल कपूर ने उनके चाचा का किरदार निभाया है। रियल लाइफ में भी वो अर्जुन के चाचा हैं।
वही मधुर भंडारकर निर्देशित फिल्म इंदु सरकार ने पहले दिन 1.42 करोड़ रुपये का बिजनेस किया जबकि दूसरे दिन 1.25 करोड़ और इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 2.50 करोड़ पहुंच गई है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.